मथुरा21मई2023*थाना हाईवे पुलिस द्वारा 01 चोरी की मो0सा0 के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया ।*
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही: श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे के कुशल नेत्रत्व में उ0नि0 सुन्दर सिंह कसाना चौकी प्रभारी मण्डी द्वारा मय पुलिस बल के मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 20/5/2023 को 22.10 बजे चेकिंग के दौरान पालीखेडा चौराहे से 50 मीटर अन्दर से एक अभियुक्त को मय चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा गहन पूछताछ पर बताया गया कि उक्त बरामद मो0सा0 उसके द्वारा डेड महीने पहले थाना राया क्षेत्र से चोरी की थी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में थाना हाईवे पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारी का विवरण:*
अभि0 विकास पुत्र मुन्शीलाल नि0 छटीकरा नियर गोवर्धन पुल के पास थाना जैत मथुरा
*आपराधिक इतिहास:*
1-मु0अ0सं0 520/23 धारा 411,414 आईपीसी थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
*बरामदगी का विवरण:*
मोटर साइकिल हीरो स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट, चैसिस नंMBLHAW128NHA28269, इंजन नंम्बर – HA11EDN HA09013 रंग काला
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
1-प्रभारी निरीक्षक श्री उमेशचन्द्र त्रिपाठी थाना हाईवे मथुरा ।
2-उ0नि0 सुन्दर सिंह कसाना चौकी प्रभारी मण्डी थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
3-हे0कां0 1180 दुर्वेन्द्र सिंह थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
4-हे0कां0 1370 दिलीप सिंह पौनिया थाना हाईवे जनपद मथुरा ।

More Stories
नई दिल्ली31जुलाई2026* दोनों सदनों में पेपर लीक संशोधन बिल पास_*
मोहाली पंजाब31जुलाई26* कल बजेगी टु-टु! 40 लाख महिलाओं के खाते में आएगा पैसा, CM मान का बड़ा वार_*
जयपुर31जुलाई26* राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए स्वायत्त शासन विभाग की ‘अधिसूचना’ जारी,