मथुरा21अगस्त24*किसान त्रस्त, अधिकारी मस्त*
प्रदेश,मंडल,जिला स्तरीय पदाधिकारी रहे मौजूद
किसानों की समस्या का समाधान न होने पर होगा बृहद /बड़े स्तर पर आंदोलन,
मथुरा प्रशासन की होगी जिम्मेदारी
गोवर्धन-:किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे राधाकुंड में जलभराव की समस्या,राधकुण्ड बाईपास के निर्माण के समय pwd ने पुलिया नही बनबाई आदि समस्याओं को लेकर के राधा कुंड बाईपास पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर ताले किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता लाल सिंह ब संचालन गणेश तोमर ने किया।पंचायत में किसानों का कहना है कि भू माफियाओं ने साठ गांठ कर किसानों की बेस कीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर किसानों का शोषण किया है।किसानों ने इस संबंध में जनपद मथुरा के जिलाधिकारी को भी मांग पत्र से अबगत कराया। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार व प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान ने संयुक्त रूप से कहा कि जनपद में किसानों का शोषण किसी भी स्तर पर बर्दास्त नही किया जाएगा।गोवर्धन तहसील के किसान लगातार अपनी समस्याओं को लेकर तहसील ब जिला स्तरीय अधिकारियों को मांग पत्र दिए लेकिन एसी युक्त कार्यालय में कुम्भकर्णीय नींद में सोए अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंग रही ।किसान अपनी समस्यों से त्रस्त ,अधिकारी आफिस में मस्त।बही प्रबक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा व जिलाध्यक्ष चौ धर्मवीर,तहसील अध्यक्ष राजकुमार नैन ने पंचायत को संबोधित करते हुए बताया कि भू माफिया किसानों की जमीन पर लगातार कब्जे पर कब्जे करता जा रहा है लेकिन किसानों के बार बार प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराने पर भी शासन,प्रशासन मौन बना हुआ है। यदि प्रशासन किसानों की समस्यों को लेकर मौन बना रहता है तो गोवर्धन तहसील में या जनपद मथुरा में कही भी मंडल स्तरीय आंदोलन के आगाज हो जिसका पूर्ण दायित्व जनपद के शासन प्रशासन का होगा। मौके पर कोई सक्षम अधिकारी नही पहुचा इस पर प्रबक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा ने खुले मंच से चेतवानी देते हुए कहा कि 15 मिनट में सक्षम अधिकारी मौके पर नही पहुचा तो किसी भी रोड को जाम किया जाएगा जिसका पूर्ण दायित्व शासन प्रशासन का होगा।इस पर प्रशासन में हलचल मच गई।मौके पर उपजिलाधिकारी गोवर्धन कोतबाल विनोद बाबू मिश्र मय पुलिस बल के मौके पर पहुचे साथ मे सिंचाई विभाग,pwd विभाग से AE भी मौजूद रहे।मौके पर उपजिलाधिकारी ने जेई सिचाई विभाग को फटकार लगाते हुए समस्याओं को अबिलमव निस्तारण के लिए निर्देशित किया।मौके पर जेई ने जेसीबी बुलाकर कुछ सफाई कार्य कराए।
इस अबसर पर सचिब पश्चिमी उत्तर प्रदेश देवेंद्र सिंह,प्रमुख महासचिब आगरा मंडल जगदीश परिहार,प्रचार मंत्री अगर मंडल गिर्राज परिहार,मंडल महासचिब राकेश,मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ,पृथ्वी सिंह, जिलाध्यक्ष चौ धर्मबीर,जिला महासचिब गणेश तोमर,तहसील अध्यक्ष राजकुमार नेंन,जिला उपाध्यक्ष दयाराम,बरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक प्रधान,ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन घूरेलाल शास्त्री,बरिष्ठ कार्यकर्ता ओपी कुंतल,कारण चौधरी,दिगंबर सिंह,राजन,एकपाल,शिव राम कुंतल,गजेंद्र गावर, महानगर अध्यक्ष सलीम,जिलासचिब निजाम,तहसील अध्यक्ष महावन रामगोपाल,ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव नीरेश सहित किसान सरदारी मौजूद रही
More Stories
देवनहल्ली15जुलाई25*देवनहल्ली संघर्ष में जीत के ऐतिहासिक दिन पर संयुक्त घोषणा*
लखनऊ15जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली15जुलाई25*SKM ने कर्नाटक सरकार को मजबूर करने के लिए देवनहल्ली किसानों की सफलता को बधाई दी।