मथुरा2नवंबर25* “NCL Awareness 2.0” अभियान के क्रम में थाना महावन पुलिस-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
कार्यक्रम के दौरान थाना महावन पुलिस मथुरा द्वारा आम नागरिकों को भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA) की मुख्य विशेषताओं से अवगत कराते हुए बताया गया कि इन नये कानूनों का उद्देश्य “दंड से न्याय की ओर” की अवधारणा को साकार करना है । नये कानूनों मे विधिक प्रक्रिया अधिक पीड़ित केंद्रित, पारदर्शी एवं त्वरित न्याय पर आधारित है, जिसमें महिला सुरक्षा, संगठित अपराध, साइबर अपराध एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के प्रयोग को विशेष प्राथमिकता दी गई है । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नये कानूनों के प्रति अपनी जागरूकता और जिज्ञासा व्यक्त की ।

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन