मथुरा18अक्टूबर25*वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ‘ठाकुर जी’ का 160 साल पुराना खजाना आज खोला जा रहा है।
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ‘ठाकुरजी’ का 160 साल पुराना खजाना आज खोला जा रहा है। मंदिर के जिस कमरे में खजाना रखा है, उसके कपाट 54 साल पहले खुले थे। यहां सोने-चांदी के जेवर, सोने के कलश और चांदी के सिक्के रखे हैं। गर्भगृह के पास वाले कमरे का कपाट खुलने से कई रहस्य सामने आ सकते हैं।
इस कमरे में सोने-चांदी और हीरे के जेवरात समेत कई कीमती वस्तुएं हो सकती हैं। खजाने को बांके बिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के आदेश के बाद खोला जा रहा। इसके लिए एक समिति बनाई गई थी। जिसमें मंदिर प्रबंधन के अलावा सिविल जज, ऑडिटर और पुलिस अफसर शामिल हैं।

More Stories
नई दिल्ली 21 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*
नई दिल्ली 21 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🔱आज का राशिफल🔱**दिनांक : 21/04/26, मंगलवार*