मथुरा16जून23*दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी
दहेज एक ऐसा अभिशाप,, जो कब किसी की लाडो पर,,, किसी के आंगन की चिरैया पर,, किसी के आंखों की तारी को अपने आगोश में कब और कैसे जकड़ ले यह कोई नहीं जानता,, हर बाबुल अपनी बेटी को ब्याहते समय यही कोशिश करता है कि वह अपनी लाडो को इतना कुछ दे कि उसके माथे पर शिकन तक ना आए,, लेकिन कुछ लालची लोग दहेज की खातिर राक्षस बन जाते हैं,,, कुछ ऐसा ही हुआ मथुरा के थाना हाइवे के गांव अदूकी के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह ने अपनी बेटी सोनम की शादी वर्ष 2022 में हुई थी।
ज्ञानेंद्र ने अपनी बेटी सोनम की शादी विकास नगर कॉलोनी भरतपुर राजस्थान के रहने वाले देवेंद्र के साथ की थी।
पिता होने के नाते ज्ञानेंद्र ने वह सब कुछ किया जो हर एक बेटी का पिता करता है अपनी बेटी की खुशी के लिए ज्ञानेंद्र ने 25 से 30 लाख रुपए शादी में पानी की तरह बहाए लेकिन दहेज के राक्षसों को यह रास नहीं आया और 15 दिन बाद ही नए-नए आईडिया से रुपए की मांग शुरू कर दी,
जब इच्छा पूरी नहीं हुई तो शुरू हो गया बाबुल की बेटी के उत्पीड़न का सिलसिला आलम यह रहा कि सोनम के साथ ससुराल या मारपीट करने लगे।
सोनम को अंदरूनी चोट आई इसके कारण सोनम के पिता अपने घर अदुकी ले आए
और उनका इलाज कराया परन्तु आज सोनम ने अंतिम सांस ली।
मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया
संवाददाता बिजेंदर यूपी आज तक मथुरा की रिपोर्ट

More Stories
लखनऊ 24 फ़रवरी 26*थाने के अंदर हनुमान चालीसा पढा जा सकता है उसमें कोई दिक्कत नही*
अयोध्या 24 फ़रवरी 26*भारती इंटर कॉलेज के यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक पद से हटाए गए*
अयोध्या 24 फ़रवरी 26*गंभीर संक्रमण के चलते वरिष्ठ पत्रकार एखलाक अहमद व मोहम्मद सलमान लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती