हरदोई16जून23*आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की फटकार के बाद दुरुस्त हुई नगर की बिजली व्यवस्था*
नगर वासियों ने मंत्री श्री अग्रवाल को दिया साधुवाद
*हरदोई:* उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री नितिन अग्रवाल की कड़ी फटकार के बाद नगर की बिजली व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है पिछले कई दिनों से बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से नगरवासी बेहद परेशान थे गुरुवार को मंत्री नितिन अग्रवाल अपने गृह जनपद में आए हुए थे जब उन्होंने बिजली की दुर्दशा देखी तथा जनता ने बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज के बारे में श्री अग्रवाल को बताया तो मंत्री श्री अग्रवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकारा मंत्री की लताड़ के बाद बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी एक्शन में आ गए तथा नगर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो गई आज शुक्रवार को न तो अघोषित कटौती हुई और ना ही लो वोल्टेज की समस्या दिखाई पड़ी योगी सरकार में कद्दावर मंत्री नितिन अग्रवाल की फटकार से जनता को गर्मियों में बेहद सुविधा मिली नगर वासियों ने इसके लिए मंत्री श्री अग्रवाल को धन्यवाद देते हुए साधुवाद भी प्रेषित किया है।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया