मथुरा16जुलाई26*साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई | ₹1.25 लाख नकद, 23 ATM कार्ड के साथ साइबर ठग गिरफ्तार
मथुरा से महेश कुमार की रिपोर्ट यूपीआजतक
मथुरा में साइबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में साइबर फ्रॉड के आरोपी जसमीर पुत्र जंगीर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल मेगामार्ट के ऊपर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम से चार अलग-अलग एटीएम कार्डों का इस्तेमाल कर ₹1 लाख 25 हजार निकालते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹1.25 लाख नकद, 23 एटीएम कार्ड, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके दो अन्य साथी हारिस और जाहुल, जो राजस्थान के डीग निवासी हैं, साइबर फ्रॉड की वारदातों में उसके साथ शामिल हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: श्रीमती आशना चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी, जनपद मथुरा।
रिपोर्ट: महेश कुमार, यूपी आज तक, मथुरा।
Hashtags
#Mathura #CyberCrime #CyberFraud #MathuraPolice #CyberCell #UPPolice #UPAajTak #BreakingNews #ATMFraud #CrimeNews #UttarPradesh #MaheshKumar #MathuraNews

More Stories
कौशाम्बी16जुलाई26*सहकारी समिति से सचिव गायब खाद के लिए परेशान किसान*
जयपुर16जुलाई26*दौसा लव मैरिज पर खाप पंचायत ने सुना दिया फैसला, 21 लाख रुपये का जुर्माना, समाज से बहिष्कार_*
लखनऊ16जुलाई26*थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*