महोबा16जुलाई26*चरखारी में अंबेडकर पुस्तकालय एवं पार्क की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज तक
चरखारी (महोबा)। डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष आशाराम त्यागी एवं उपाध्यक्ष अशोक कुमार अहिरवार ने उपजिलाधिकारी चरखारी को ज्ञापन सौंपकर अंबेडकर पुस्तकालय एवं पार्क के लिए सुरक्षित भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
समिति के अध्यक्ष आशाराम त्यागी ने बताया कि तहसील चरखारी के मौजा महाराजनगर में पुस्तकालय एवं पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
ज्ञापन में गाटा संख्या 424 (रकबा 0.0240 हेक्टेयर), गाटा संख्या 237मि (रकबा 0.1760 हेक्टेयर) तथा गाटा संख्या 241/696 (रकबा 0.0270 हेक्टेयर) की पैमाइश कराकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और उसे पुस्तकालय एवं पार्क के लिए सुरक्षित रखने की मांग की गई है।
समिति ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक हित में उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराने की अपील की है।
More Stories
महोबा 16 सितंबर 26*कचरा संयंत्र पर लाखों रुपये खर्च, फिर भी चरखारी में सड़क किनारे और बस्ती के बीच कचरे के ढेर
लखनऊ16 सितंबर 26*पारा में आधी रात के बाद ‘माफिया राज’: उड़ाई जा रही हैं सीएम योगी के आदेशों की धज्जियां*
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*जनपद मुजफ्फरनगर में छात्रों का बीच सड़क पर तांडव