मथुरा11अप्रैल24*मथुरा पहुंचे आकाश आनंद ने बीजेपी और सपा व कांग्रेस पर सादा निशाना खूब सुनाई खरी-कोठी
रिपोर्ट कु0 सोनम यूपी आज तक
मथुरा लोकसभा चुनाव के लिए अब चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो गया है अब बहुजन समाज पार्टी के अहम चेहरे भी अपने प्रत्याशियों के लिए रैलियां कर रहे हैं गुरुवार को बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद मथुरा पहुंचे आकाश बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह के पक्ष में जनसभा की मथुरा में मंच से जय भीम के नारे के साथ आकाश आनंद ने अपने संबोधन की शुरुआत की उन्होंने कहा कि आज हमारे गुरु ज्योतिबा फुले जी की जयंती है उन्हें नमन उन्होंने आगे बसपा मुखिया मायावती का धन्यवाद किया और कहा कि बहन जी ऐसी मिशाल हैं जिनसे प्रेरणा लेकर लोग सामाजिक परिवर्तन से जुड़े हैं मैं भी उनके पदचिन्हों पर चल रहा हूं आकाश आनंद ने मंच से कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा इस चुनावी लहर में हमारा दुश्मन साम दाम दंड भेद का इस्तेमाल कर रहा है आपको इन्हें पहचानना जरुरी है ये आप पर कभी सामने से वार नहीं करेंगे बल्कि ये हमारे बीच आकर गुमराह करेंगे ये लोग भी नीला पटका पहनेंगे लेकिन ज़ब बात आपके नेता के लिए आएगी तो दूसरों की तारीफ करेंगे आकाश आनंद ने कहा कि जो बहन जी के खिलाफ बोलता है वही इस मूवमेन्ट के खिलाफ है सरकार को घेरते हुए आकाश आनंद ने कहा कि राशन देकर ढाई लाख की नौकरी छीन रहे ये ज़ब युवा नौकरी के लिए परीक्षा देता है तो उसे पता चलता है की पेपर लीक हो गया सरकार को बहाना मिलता है परीक्षा रद करने का 65 प्रतिशत स्कूल में कम्प्यूटर नहीं है और जहां हैं उनमे 25 प्रतिशत से ज्यादा में इंटरनेट का कनेक्शन नहीं है बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो कैसे भविष्य को सुरक्षित करेंगे आकाश आनंद ने कहा कि नौकरी के नाम पर सरकार ने भटकाया और हमें कटोरा थमाया अब हम बदले में उन्हें कटोरा देंगे राशन देकर ढाई लाख की नौकरी छीन रहे ये असली गद्दार अगर गुजरात मॉडल यही बोलता है तो हमारी बहन जी का मॉडल बहुत अच्छा है

More Stories
सहारनपुर ८ जून २०२६ *उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट की बड़ी बैठक सहारनपुर में 28 जून रविवार को हो सकती है -गुरप्रीत बग्गा
कानपूर ८जुन २०२६ * पूर्व की सरकारों की तरह अब उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में केडीए विभाग द्वारा गरीब पीड़ित किसानों का शोषण तो जारी है ही लेकिन अब केडीए द्वारा डाटा तक ब्लॉक कर दिया गया
लखनऊ ८ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*