June 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा07सितम्बर23*राहुल की पदयात्रा का कांग्रेस ने दिया संदेश

मथुरा07सितम्बर23*राहुल की पदयात्रा का कांग्रेस ने दिया संदेश

मथुरा07सितम्बर23*राहुल की पदयात्रा का कांग्रेस ने दिया संदेश
होली गेट से विकास मार्केट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाली पदयात्रा ,लगाए भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारे
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई बैठक।
मथुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई पदयात्रा के 1 वर्ष पूरा होने के अवसर पर जिले भर के कांग्रेसियों ने होली गेट पर एकत्रित होकर भारत जोड़ने का संदेश दिया। उनके द्वारा होली गेट से विकास मार्केट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली। भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारे लगाकर देशवासियों को एकजुट होने का आह्वान किया । जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में देश की एकता अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया गया।
गुरुवार को सैकड़ो कांग्रेसी होलीगेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। आयोजित बैठक में शामिल हुए कांग्रेस के प्रभारी सचिव योगेश तालान का जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने साफा बांधकर स्वागत किया और भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर योगेश तालान ने कहा कि पार्टी के नेता आदरणीय राहुल गांधी के द्वारा 1 वर्ष पूर्व जो पदयात्रा निकाली गई थी उसने देश को जोड़ने का काम किया। भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस उसके मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने देगी। जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा निकली गई पदयात्रा से भाजपा की कलई खुल गई है। लेकिन वह लगातार देश तोड़ने का काम अब भी कर रही है। जिसका जवाब जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में देगी। जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है और अब वह नाम बदल ने की राह पर चल पड़ी है। युवाओं का रोजगार देश को भ्रष्टाचार मुक्त तथा महंगाई को समूह नष्ट करने का काम केवल कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को सम्मान दिया जाता था परंतु भाजपा की सरकार में महिलाएं सम्मान तो दूर अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए । बैठक के बाद में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता होलीगेट चौराहे पर एकत्रित हुए जहां से पदयात्रा के रूप में विकास मार्केट गांधी प्रतिमा तक पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान शिव भगवान ने सभी कार्यकर्ताओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतींद्र मुकदम युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर उपाध्यक्ष मुकीम कुरैशी सेवादल जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा महामंत्री विनोद आर्य राहुल चतुर्वेदी बृजेश शर्मा एडवोकेट महेंद्र पांडव ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत मनोज गौड अशोक शर्मा एडवोकेट निलेश जादौन सतीश शर्मा गिरिराज महेश चौबे हर्ष कुमार ठाकुर प्रिया पाल सिंह चौधरी सूरज सिंह अखलाक चौधरी कमल शर्मा प्रिंस कुमार विनोद कुमार मोहम्मद दिलशाद वसीम कुरेशी रोहन सिंह कलुआ सोनू वर्मा दीपक पाठक जुगल वासनी विजय सिंह युगल गुप्ता पवन पंडित आदि सैकड़ो कांग्रेसियों ने पदयात्रा में भाग लिया। संचालन अरुण कुमार ने किया।

चौधरी भगवान सिंह वर्मा

जिला अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा

संवाददाता बिजेंदर यूपी आज तक मथुरा की रिपोर्ट

Taza Khabar