मथुरा05अप्रैल*थाना हाईवे पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी महोदया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी थाना हाईवे के कुशल नेत्रत्व में उ0नि0 रविन्द्र बाबू चौकी प्रभारी सतोहा मय पुलिस बल के मुखबिर खास की सूचना पर, सतोहा गाँव की तरफ से गोवर्धन मथुरा रोड वाकलपुर मोड से अभि0 राम पुत्र दुर्गा प्रसाद शर्मा निवासी राधा सिटी गोवर्धन रोड थाना हाईवे जनपद मथुरा को मय चोरी की मो0सा0 हीरो आई स्मार्ट बिना नम्बर प्लेट , रंग स्लेटी चैसिस न0 MBLHA12ACE9G16916 सम्बन्धित मु0अ0 सं0 373/23 धारा 414 भादवि थाना हाईवे मथुरा द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
उ0नि0 श्री रविन्द्र बाबू को मुखबिर खास की सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो चोरी की मो0सा0 लेकर बेंचने की फिराक में जा रहा है अगर जल्दी की जाये तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास करके अभियुक्त राम पुत्र दुर्गा प्रसाद शर्मा उपरोक्त को मय चोरी की मो0सा0 के गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
1-अभि0 राम पुत्र दुर्गा प्रसाद शर्मा निवासी राधा सिटी गोवर्धन रोड थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
*आपराधिक इतिहास:-*
1-मु0अ0 सं0 373/23 धारा 414 भादवि थाना हाईवे मथुरा ।
*बरामदगी का विवरण:-*
एक अदद मोटरसाइकिल हीरो आई स्मार्ट बिना नम्बर प्लेट , रंग स्लेटी चैसिस न0 MBLHA12ACE9G16916
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
1. प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी थाना हाईवे मथुरा ।
2. उ0नि0 रविन्द्र बाबू चौकी प्रभारी सतोहा थाना हाईवे मथुरा ।
3. का0 1670 सोनू थाना हाईवे मथुरा ।

More Stories
मिर्ज़ापुर 22फ़रवरी26*ई रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया और गिफ्ट दिया गया
मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का किया गया भव्य आयोजन
मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26*सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 9890 लाभार्थियों को प्रदान किया गया लाभ*