मथुरा05अप्रैल*बाबरिया गिरोह के 25 हजार के ईनामिया अपराधी गिरफ्तार।
*बाबरिया गिरोह के 25 हजार के ईनामिया अपराधी को थाना सुरीर पुलिस व स्वाट टीम जनपद मथुरा की संयुक्त टीम द्वारा एक तमन्चा .12 बोर के साथ गिराफ्तार किया गया*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा के द्वारा चलाये जा रहे ईनामिया अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी माँट महोदय के निकट पर्यवेक्षणा में थाना प्रभारी सुरीर एवं स्वाट प्रभारी की सयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार का ईनामिया अपराधी सरगम उर्फ गोबा उर्फ तसलीम पुत्र मकसूद उर्फ रफीक उर्फ देहाती नि0 झुग्गी गुनेर फाटक नीयर महात्मा गाँधी अस्पताल थाना सुरदासपुर जिला जयपुर राजस्थान को एक नाजायज तमन्चा .12 बोर व एक कारतूस जिन्दा .12 बोर के सम्बन्धित मु0अ0स0 21/23 धारा 147, 148, 149, 307, 399, 402 भादवि0 व 3/25 आर्मस ऐक्ट के अभियोग में दिनांक 04/04/2023 को निकट रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन से गिरफ्तार किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 21/01/2023 को थाना सुरीर पुलिस व एसटीएफ की नोएडा यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के पास जंगल ग्राम तेहरा से अभियुक्तगण 1.बग्गा उर्फ मुन्ना उर्फ सागर 2.कादिर राणा उर्फ स्याज उर्फ भूरा 3.कलीम उर्फ मास उर्फ आदिल 4.करीम खान उर्फ सोहेल उर्फ भगत 5. इकबाल उर्फ जावा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था तथा 1. राशिद उर्फ चलता फिरता 2.सरगम उर्फ गोबा 3.फाती उर्फ पहलवान उर्फ कदीम उर्फ असद खांन मौके से फरार हो गए थे जिसके सम्बन्ध में थाना सुरीर पर मु0अ0सं0 21/23 धारा 147,148,149,307,399,402, भादवि0 व 3/25 आर्मस ऐक्ट पंजीकृत कराया गया था अभियुक्तगण 1.राशिद उर्फ चलता फिरता 2.सरगम उर्फ गोबा 3.फाती उर्फ पहलवान उर्फ कदीम उर्फ असद खांन की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 06/03/2023 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था । दिनांक 04/04/2023 को 25 हजार का ईनामिया अपराधी सरगम उर्फ गोबा उर्फ तसलीम पुत्र मकसूद उर्फ रफीक उर्फ देहाती नि0 झुग्गी गुनेर फाटक नीयर महात्मा गाँधी अस्पताल थाना सुरदासपुर जिला जयपुर राजस्थान को निकट रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन से गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त के नाम-*
1. सरगम उर्फ गोबा उर्फ तसलीम पुत्र मकसूद उर्फ रफीक उर्फ देहाती नि0 झुग्गी गुनेर फाटक नीयर महातमाँ गाँधी अस्पताल थाना सुरदासपुर जिला जयपुर राजस्थान
*बरामदगी का विवरण-*
एक तमंचा 12 बोर एक खोखा कारतूस 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
*आपराधिक इतिहासः-*
मु0अ0स0 21/23 धारा 147,148,149,307,399,402, भादवि0 व 3/25 आर्मस ऐक्ट थाना सुरीर मथुरा पुर्व में अभियुक्त जनपद मुरादाबाद से भी जेल गया है आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार एवं पतारसी सुरागरसी करने वाली टीम*
1. निरिक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी सुरीर मथुरा
2. उप0नि0 विनोद कुमार थाना सुरीर जिला मथुरा।
3. उ0नि0 अभय कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम मथुरा
4. का0 1698 पवन किशोर थाना सुरीर मथुरा
5. का0 1193 विशाल तेवतिया थाना सुरीर मथुरा
6. का0 2001 रमन चौधरी स्वाट टीम मथुरा
7. का0 3066 प्रीत कुमार स्वाट टीम मथुरा
8. का0 3067 राहुल बालयान स्वाट टीम मथुरा

More Stories
हरदोई30अप्रैल26*महिला अभिभावक से अभद्रता पर एफआईआर दर्ज,
लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………*
नई दिल्ली30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*