मथुरा02सितम्बर23*तहसील महावन में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस
मथुरा से बिजेन्दर सैनी की रिपोर्ट यूपीआजतक।
तहसील महावन में आयोजित तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी नीलम श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह मनरेगा विभाग के निरीझक दुष्यंत कुमार व नायब तहसीलदार सविका शर्मा के द्वारा आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी गई जिसमें 55 शिकायतें आई 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है, ज्यादातर शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित हैं, जैसे चकरोड मेड़बंदी कुछ विकास विभाग बिजली विभाग और पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों से शिकायत दर्ज हुई।
उप जिलाधिकारी महावन नीलम श्रीवास्तव ने बताया तहसील दिवस में काफी संख्या में फरियादी पहुंचे जहां उनकी गुणवत्ता पूर्वक शिकायतें सुनी गई है और सभी शिकायतों के समय रहते गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
लखनऊ31मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास31मई26*मखदूम अशरफ कछौछा शरीफ कमेटी की अपील: कमेटी के नाम पर चंदा देने से पहले तहकीकात जरूर करें*
नई दिल्ली31मई26 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*