मथुरा02मार्च24*नगर आयुक्त ने नगर निगम की भूमि को अवैध कब्जे अथवा अतिक्रमण से मुक्त रखने के निर्देश
नगर आयुक्त महोदय श्री शशांक चौधरी जी के द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन में नगर निगम की भूमि को अवैध कब्जे अथवा अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए निरंतर अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में आज दिनांक 2 मार्च 2024 को सहायक नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार त्यागी जी के नेतृत्व में श्री राधे बिहारी लेखपाल एवं नगर निगम की टीम के द्वारा मौजा असगरपुर खसरा संख्या 226 सरकारी आबादी की भूमि लगभग 1500 वर्ग मीटर को कब्जा मुक्त कराया गया। उक्त भूमि पर श्री फतेह सिंह श्री प्रहलाद सिंह श्री नेपाल सिंह आदि के द्वारा पक्की बाउंड्री निर्माण कार्य कराकर कब्जा किया हुआ था। जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ है। नगर निगम की टीम द्वारा उक्त पक्की बाउंड्री वॉल को जेसीबी के माध्यम से तुड़वाकर नगर निगम मथुरा वृंदावन के स्वामित्व का बोर्ड स्थापित किया गया है
मथुरा से संवाददाता विजेंद्र यूपी सैनीआजतक की रिपोर्ट

More Stories
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा(उप्र) व राजकीय जिला अस्पताल बांदा(उप्र) में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
लखनऊ4अगस्त26**सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री*
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*