मथुरा02जनवरी24*”ऑपरेशन जागृती “
अभियान के अन्तर्गत थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरूक *
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा महोदया द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.01.2024 को “ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन जागृति कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं व संभ्रांत व्यक्तियों को जागरूक किया गया । ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रियान्वयन उद्देश्य एवं अभियान को सफल बनाने के संबंध में साइबर अपराध, बालिकाओं को साइबर हिंसा/यौन शोषण से बचाव हेतु जागरूक व सचेत करना, पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक व सचेत करना, किशोर/किशोरियों के साथ हेल्दी रिलेशनशिप व जीवनशैली पर अभिभावकों को जागरूक करना, महिलाओं/बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझ व जागरूकता पैदा करना । समुदाय को झूठे मुकदमों से होंने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना व ऐसे मामलों में कमी लाना । विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करना ।
मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी युपी आजतक

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।