मथुरा 9 मार्च 2025*भारतीय किसान यूनियन टिकैत की समीक्षा बैठक राया ब्लाक सभागार में संपन्न हुई
मथुरा से रिपोर्टर चंद्रवीर सिंह की खास खबर न्यूज़ यूपी आजतक से
आज दिनांक 9 मार्च 2025 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत जनपद मथुरा की समीक्षा बैठक राया ब्लाक सभागार राया ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश के संचालन में जिला अध्यक्ष मथुरा चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें जनपद भर के भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश प्रभारी चौधरी गजेंद्र सिंह परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्ध सिंह प्रधान जी आए जनपद मथुरा से आए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी ने अपनी अपनी समस्याओं से सभी को अवगत कराया
चौधरी गजेंद्र सिंह परिहार जी ने अपने वक्तव्य में कहा पूरे जनपद भर ही नहीं पूरे प्रदेश पूरे देश का किसान
इस सरकार में परेशान है सरकार किसानों के साथ दुर्व्यवहार करती है समस्याओं का समाधान नहीं करती तहसील मार्ट प्रशासन द्वारा वृंदावन रतन छतरी के किसानों की जमीन अधिग्रहण जहांगीरपुर खादर की जमीन का मुद्दा बैठक में गर्म जोशी से उठाया आगरा कमिश्नर से फोन पर वार्ता कर 10 तारीख दिन सोमवार का समय लिया और कहा कि कमिश्नर साहब आगरा को अवगत कराया जाएगा समस्या का समाधान किया जाएगा
प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्ध सिंह प्रधान जी ने कहा की शासन प्रशासन कान खोलकर सुन ले जहांगीरपुर खादर की जमीन जिन किसानों की है उन्हीं की रहेगी मार्ट तहसील प्रशासन इसमें दखलअंदाजी करेगा तो किसान यूनियन टिकैत चुप नहीं रहेगी
प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा जी ने चेतावनी भरे लफ्जों में कहा एसडीएम मार्ट लेखपाल मार्ट और जो भी शासन के अधिकारी जमीन को जबरन लेना चाहते हैं वह कान खोलकर सुन ले एक बहुत बड़ा आंदोलन तहसील मार्ट परिसर के अंदर किया जाएगा
सभी वक्ताओं ने संगठन के बिस्तlर पर जोर दिया अपनी-अपनी समस्या शीर्ष नेतृत्व के सामने रखी शीर्ष नेतृत्व ने सभी की समस्याएं सुनी और अधिकारियों से मिलकर समाधान करने की बात कही इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल महासचिव राकेश चौधरी प्रदेश सचिव देवेंद्र पारसोली आगरा मंडल महासचिव जगदीश परिहार आगरा मंडल प्रचार मंत्री गिर्राज परिहार जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ राजवीर नेताजी महानगर अध्यक्ष सलीम खान ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू अब्बास ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल शास्त्री तहसील अध्यक्ष राजू निषाद तहसील अध्यक्ष महावन रामगोपाल तोमर ब्लाक महासचिव प्रेम सिंह नगर अध्यक्ष सूरज निषाद जिला सचिव तोमर मुकुट बिहारी घासीराम रामस्वरूप जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीरा चौधरी मीडिया प्रभारी महेश रामकिशन अर्जुन सिंह प्रधान जी रामनिवास शर्मा सैकड़ो की तादात में किसान नेता कार्यकर्ता सदस्य मौजूद रहे

More Stories
अयोध्या10मई26*“महिला आरक्षण का विरोध पड़ा भारी!” अवधेश प्रसाद के आवास पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,
पूर्णिया बिहार 10 मई 26* रवींद्र सुर-ताल से झूमा पूर्णिया, भट्ठा दुर्गाबाड़ी में धूमधाम से मनी टैगोर जयंती