मथुरा 7 अगस्त 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक दिवसीय नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। *आज दिनांक-07.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा की अध्यक्षता और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान, मथुरा में एक दिवसीय नशा मुक्ति और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए शपथ दिलाई व देश के कानून और एनडीपीएस अधिनियम की प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, और उन्हें नशे की इस सामाजिक बुराई से दूर रहकर एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में छात्रों को नशीली दवाओं के अवैध व्यापार और सेवन के खिलाफ कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया ।*

More Stories
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*
बांदा 7 अगस्त 26*नाले में आठ किमी दूर मिला डूबे युवक का शव*