मथुरा 6 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मखबिर की सूचना पर दिनांक 06.06.2026 को समय करीब 08.30 बजे थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 426/2026 धारा 109(1)/ 352/351(3) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त दिनेश पुत्र भगवत निवासी ग्राम सेही थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा को प्रकाश वॉच ऑप्टिकल्स थाना कोतवाली जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचा के आधार पर अभियोग उपरोक्त मे धारा 30 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी । गिरफ्तारशुद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा ने तहरीर दी कि अभियुक्त दिनेश पुत्र भगवत निवासी ग्राम सेही थाना शेरगढ जनपद मथुरा हाल निवासी कृष्ण विहार कालौनी बी0एस0ए0 रोड थाना कोतवाली जनपद मथुरा के द्वारा वादी व वादी के साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए लाइसेंसी रिवाल्वर से जान से मारने की नियत से फायरिंग करना व जान से मारने की धमकी दी है । तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 426/2026 धारा 109(1)/ 352/351(3) बी0एन0एस0 2023 पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का नाम व पता-
दिनेश पुत्र भगवत निवासी ग्राम सेही थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–
स्थान- प्रकाश वॉच ऑप्टिकल्स थाना कोतवाली जनपद मथुरा से दिनांक 06.06.2026 समय करीब 08.30 बजे ।
अभियुक्त उपरोत्त से बरामदगी का विवरण-
1- लाइसेंसी रिवाल्वर .32 बोर ।
2- 05 जिन्दा कारतूस .32 बोर
अभियुक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 संजीव कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 मुश्ताक मेहदी थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
3.है0कां0 460 महेन्द्र प्रताप थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।

More Stories
भागलपुर6जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।
सीतापुर ६ जून २०२६ * सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
उन्नाव ६ जून २०२६ * राज्य ललित कला अकादमी द्वारा शुरू हुई पेंटिंग की कार्यशाला, इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयोजन में सिखाया जा रहा चित्रकला का हुनर