मथुरा 6 जून 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा सरकारी कार्य मे बाधा डालने बाले 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा थाना बरसाना पुलिस द्वारा दिनांक 06.06.2026 को समय 12.10 बजे थाना बरसाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 195/2026 धारा 121(1), 132, 190, 191(2), 351(2), 352 बीएनएस मे वांछित अभियुक्त सूरजपाल पुत्र सुघड़ सिंह निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीब 48 वर्ष को ग्राम कमई से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण- थाना बरसाना मथुरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कमई व करहला के बीच में गौशाला के पास जेसीबी से खुदाई करके अवैध मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था और मिट्टी को ट्रेक्टरों से ढुलाई की जा रही है इस सूचना पुलिसबल मौके पर पहुंचा तो एक जेसीबी से मिट्टी की अवैध खुदाई करके चार ट्रेक्टर ट्राली से मिट्टी की अवैध ढुलाई की जा रही थी । जिसकी सूचना खनन अधिकारी को दी गयी व पुलिस बल द्वारा ट्रेक्टर व जेसीबी को मौके पर ही रोककर रखा गया इसी बीच खनन अधिकारी अक्षय कुमार मय अपने कर्मचारीगण के मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा नियमानुसार मौके पर चारो ट्रेक्टर मय ट्राली 1. CHASIS NO. T052702966HN 2. 9319144139326 3. 921213139881 4. IN BLUE COLOUR FARMTRAC 60 व 1. HAR3DXS5V03522545 जेसीबी को साधारण मिट्टी खनन में मौके पर सीज किया गया । जब पुलिस बल द्वारा चारों ट्रेक्टर ट्राली व जेसीबी को लेकर थाने के लिए चले तो करहला गौशाला के पास एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति आये जिनके नाम क्रमशः 1. सूरजपाल पुत्र सुघड़ सिंह निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा व 2. लखन सिंह पुत्र हरीसिंह निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा नें ट्रेक्टर ट्राली को रोक लिया , पुलिस द्वारा इन व्यक्तियों से ट्रेक्टर ट्राली को रोकने का कारण पूछा गया तो दोनों व्यक्ति उत्तेजित होकर पुलिस बल के साथ गाली गलौच की गयी । पुलिसबल द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वह नहीं माने और इन्होनें फोन करके और अज्ञात लोगों को बुला लिया इस घटना पर थाने से साह्यतार्थ और पुलिस बल को बुलाया गया तो उक्त दोनों लोग व इनके द्वारा बुलाये गये 05-07 अज्ञात लोगों ने उ0नि0 मदन सिंह को धक्का देकर गिरा दिया एवं गाली गलोज व जान से मारने की धमकी देकर भाग गये जिस सम्वन्ध मे उ0नि0 मदन सिंह थाना बरसाना मथुरा की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 195/2026 धारा 121(1)/132/190/191(2)/351(2)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । जिसमें अभियुक्त सूरजपाल पुत्र सुघड़ सिंह निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीब 48 वर्ष को आज दिनांक 06.06.2026 को समय 12.10 बजे ग्राम कमई से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-
सूरजपाल पुत्र सुघड़ सिंह निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीब 48 वर्ष ।
अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-
स्थान- ग्राम कमई से दिनांक 06.06.2026 व समय 12.10 बजे ।
अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 195/2026 धारा 121(1)/132/190/191(2)/351(2)/352 बीएनएस थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 238/2024 धारा 115(2)/191(2)/352/110/351(3) बीएनएस थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
3. मु0अ0सं0 145/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 अश्वनी कुमार थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
7. उ0नि0 दीपक कुमार थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
8. का0 2442 मोहित कुमार थाना बरसाना जनपद मथुरा ।

More Stories
उन्नाव ६ जून २०२६ * कबीरपंथ की राष्ट्रीय कार्यशाला होगी 11जून को, उन्नाव स्थित आश्रम से की गयी महा आयोजन की घोषणा
लखनऊ ६ जून २०२६ * राजधानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरो पर
लखनऊ ६ जून २०२६ * मोहनलालगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम विशाख जी ने सुनी सैकड़ों फरियाद