मथुरा 6 जुलाई 26*साइबर सेल जनपद मथुरा द्वारा साइबर ठगी के माध्यम पीड़ित की 54,930/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* साइबर सैल जनपद मथुरा द्वारा साइबर अपराध से पीड़ित सत्यवीर सिंह निवासी ग्राम सिमाना थाना राया जनपद मथुरा की इन्वर्टर बैटरी खराब हो जाने पर पीड़ित / वादी द्वारा गूगल सर्च इंजन के माध्यम से कस्टमर केयर का मोबाइल नम्बर प्राप्त किया । उक्त नम्बर पर संपर्क करने के दौरान साइबर ठगों के द्वारा पीड़ित को एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने के पश्चात पीड़ित के बैंक खाते से रुपये 54,930 /- की धनराशि अनिधिकृत रुप से निकाल ली गई । साइबर सैल जनपद मथुरा को शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित किया गया । साइबर सैल के सतत प्रयासों के फलस्वरुप पीड़ित की सम्पूर्ण धनराशि 54,930/- रुपये को सफलापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराया गया । धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित सत्यवीर सिंह उपरोक्त द्वारा साइबर सैल जनपद मथुरा की भूरि-भूरि प्रंशसा की गई ।
*वापस कराई गई राशि का विवरण-* 54930/- रुपये मात्र ।
*राशि बरामद कराने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.उ0नि0 आशीष मलिक साइबर सैल प्रभारी जनपद
मथुरा ।
2.उ0नि0 उत्तम सिंह भडाना साइबर सैल जनपद मथुरा ।
3.है0का0 विशाल कुमार साइबर सैल जनपद मथुरा ।
4.है0का0 हरगोविन्द साइबर सैल जनपद मथुरा ।
5.का0 पवन कुमार साइबर सैल जनपद मथुरा ।
6.का0 मयंक यादव साइबर सैल जनपद मथुरा ।
7.का0 शुभम राठी साइबर सैल जनपद मथुरा ।
8.का0 अमन कुमार साइबर सैल जनपद मथुरा ।

More Stories
प्रयागराज6जुलाई26*बम्हरौली में तीन भाइयों पर बम से हमला बाल-बाल बचे*
कौशाम्बी6जुलाई26*प्रेरणा कैंटीन में बंद मिला ताला कहां मिले मरीजों को नाश्ता भोजन*
मुम्बई6जुलाई26*_मुंबई में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है,