मथुरा 5 अप्रैल 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मांट का आकस्मिक निरीक्षण*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
(मथुरा) *आज दिनांक 04.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा थाना मांट, मथुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, भोजनालय, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क,मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कक्ष एवं बैरक की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया गया एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने व बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखने एवं संवेदनशील स्थलों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए निरीक्षण के उपरांत थाना स्टाफ के साथ बैठक कर अनुशासन, जनसुनवाई की गुणवत्ता एवं आमजन से शालीन व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया ।*

More Stories
भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*