मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस एवं स्पेशल टास्क/रिवार्डिड टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही से दिनांक 31.08.2026 को समय 12.55 बजे अडींग से मथुरा जाने वाले मार्ग पर नहर पुल के पास से अभियुक्त रामवीर पुत्र जयनारायण निवासी झामरी थाना साल्हावास जनपद झज्जर (हरियाणा) उम्र करीब 39 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 51/2025 धारा 318(4)/61(2)/209 बी0एन0एस0 एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 10,000/- रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त उपरोक्त को 01 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन ओप्पो कम्पनी सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 28.01.2025 को थाना गोवर्धन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में भारी मात्रा में पंजाब प्रान्त की गैर-कानूनी शराब लादकर अन्य प्रान्त में ले जायी जा रही है। सूचना पर थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा आबकारी विभाग की टीम को सूचित कर संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा जमुनावता चौराहा के पास एक टाटा ट्रक संख्या HR 63 D 4502 को घेरकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में गत्ते के कार्टून एवं बोरों में छिपाकर रखी गयी Imperial Blue Reserve Grain Whisky, “FOR SALE IN PUNJAB ONLY” मार्का की कुल 410 पेटी, 3614.4 लीटर अवैध शराब बरामद हुई थी। बरामद शराब में 750 ML की 60 पेटी, 375 ML की 140 पेटी तथा 180 ML की 210 पेटी शामिल थीं। शराब की पेटियों को छिपाने के लिए गत्ते के कार्टूनों में सैनिटरी पैड के पाउच तथा उनके अन्दर पुरानी रुई एवं कम्बलों के कट पीस भरे हुए पाए गए थे। बरामद ट्रक के सम्बन्ध में जांच करने पर ट्रक संख्या HR 63 D 4502 के स्वामी के रूप में रामवीर पुत्र जयनारायण निवासी ग्राम झामरी, जनपद झज्जर, हरियाणा का नाम प्रकाश में आया । ई-चालान में दर्ज चैसिस नम्बर का ट्रक से मिलान करने पर सही पाया गया । उपरोक्त प्रकरण में थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 51/2025 धारा 318(4)/61(2)/209 बीएनएस एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया था । प्रकाश में आया अभियुक्त रामवीर उपरोक्त लगातार वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु रुपये 10,000/- का इनाम घोषित किया गया था ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त का नाम व पता:-*
रामवीर पुत्र जयनारायण निवासी झामरी थाना साल्हावास जनपद झज्जर (हरियाणा) उम्र करीब 39 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
मु0अ0सं0 51/2025 धारा 318(4)/61(2)/209 बीएनएस एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-*
स्थान- अडींग से मथुरा जाने वाले मार्ग पर नहर पुल के पास से थाना गोवर्धन मथुरा दिनांक 31.08.2026 व समय 12.55 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त की बरामदगी का विवरणः-*
01 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन ओप्पो कम्पनी ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र थाना गोवर्धन मथुरा ।
2.निरीक्षक विकास शर्मा सर्विलान्स प्रभारी जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 अमित तोमर प्रभारी स्पेशल टास्क/रिवार्डेड टीम मथुरा ।
4.उ0नि0 प्रदीप भदौरिया थाना गोवर्धन मथुरा ।
5.है0का0 1159 विशाल गौतम स्पेशल टास्क/रिवार्डेड टीम मथुरा ।
6.है0का0 1696 दिनकर चौहान स्पेशल टास्क/रिवार्डेड टीम मथुरा ।
7.का0 2935 सोनू भाटी स्पेशल टास्क/रिवार्डेड टीम मथुरा ।
8.का0 2936 पवन भाटी स्पेशल टास्क/रिवार्डेड टीम मथुरा ।
9.का0 रोहित सर्विलान्स टीम जनपद मथुरा ।
10.का0 730 रामसुन्दर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*
बांदा, 31 अगस्त 2026*बांदा के गोखरही में बारिश बनी आफत, बाढ़ जैसे हालात