October 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 31 अक्टूबर 26* महोली में हुई हत्या के अपराधियों को शरण देने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 31 अक्टूबर 26* महोली में हुई हत्या के अपराधियों को शरण देने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 31 अक्टूबर 26* महोली में हुई हत्या के अपराधियों को शरण देने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना हाईवे पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 31.10.2026 को समय 11.15 बजे ग्राम मुडैसी भरतपुर मथुरा रोड से दिनांक 28.10.2026 को ग्राम महोली में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्तगण को शरण देकर छिपाने वाले अभियुक्त अभियुक्त पप्पू सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी मुखारबिन्द के पास टावरी धर्मशाला जतीपुरा थाना गोवर्धन मथुरा मूल निवासी ग्राम महोली थाना हाईवे मथुरा उम्र करीब 53 वर्ष सम्बन्धित 1057/2026 धारा 253 BNS थाना हाईवे मथुरा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाईवे से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना हाईवे, मथुरा के ग्राम महोली में 28.10.2026 को 9 अभियुक्तों ने एकजुट होकर लाठी, डंडों और सरियों से हमला किया, जिसमें अभियुक्त विकास उर्फ विशाल ने गोली मारकर रौतान सिंह उम्र करीब 42 वर्ष की हत्या कर दी थी । घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 30.10.2026 को 02 नामजद अभियुक्त मनोज और कंचन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया । जांच में सामने आया कि वारदात के बाद अभियुक्तों को गोवर्धन क्षेत्र के जतीपुरा में पप्पू सिंह ने अपने यहाँ पनाह दी थी और पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। आज 31.10.2026 को वांछित अपराधियों को भगाने के बाद जब पप्पू सिंह खुद भागने की फिराक में था, तब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे ग्राम मुडैसी भरतपुर-मथुरा रोड से धारा 253 BNS के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
पप्पू सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी मुखारबिन्द के पास टावरी धर्मशाला जतीपुरा थाना गोवर्धन मथुरा मूल निवासी ग्राम महोली थाना हाईवे मथुरा उम्र करीब 53 वर्ष ।

*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- ग्राम मुडैसी भरतपुर मथुरा रोड, दिनांक 31.10.2026 व समय 11.15 बजे ।

*अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 1057/2026 धारा 253 BNS थाना हाईवे जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यो के नाम :-*
1.प्र0नि0 अरविन्द कुमार निर्वाल थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 चन्द्रवीर सिंह चौकी प्रभारी सतोहा थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 आनन्द सिंह चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र पन्नापोखर थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
4.है0का0 559 रमेशचन्द थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
5.है0का0 1665 विनोद कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
6.का0 923 मानवेन्द्र सिंह थाना हाईवे जनपद मथुरा ।

Taza Khabar