मथुरा 30 सितंबर 26*थाना कोतवाली मथुरा की ‘मिशन-शक्ति’ टीम ने एक बिखरते परिवार को टूटने से बचाया।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। आवेदिका ने पति से विवाद होने के कारण नाराज होकर थाना कोतवली जनपद मथुरा में प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली मिशन-शक्ति टीम ने आज दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर बेहद संजीदगी से उनकी काउंसलिंग की और दोनों को समझाया-बुझाया । टीम के इस सकारात्मक प्रयास और कुशल मध्यस्थता के फलस्वरूप दोनों पक्षों के बीच के सारे मतभेद पूरी तरह समाप्त हो गए और पति-पत्नी अब राजी-खुशी एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए हैं । थाना कोतवाली मिशन-शक्ति टीम जनपद मथुरा की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही से न सिर्फ एक घर टूटने से बच गया, बल्कि वहां मौजूद आम जनता ने भी पुलिस की इस कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 2026 जानकीनगर में 10 लाख के पटुआ लूट का खुलासा
सहारनपुर 30 सितम्बर 26*‘हम यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे’,किस बात पर सुप्रीम कोर्ट का पारा हाई हो गया?*
महोबा ३० सितंबर २६*आग लगने से 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, महिला के पशुबाड़े में मचा हड़कंप