November 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन

मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन

मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन

कु0 सोनम

मथुरा l अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग की छात्राओं के 35 सदस्यीय दल ने राजस्थान का शैक्षणिक पयर्टन संपन्न किया।
इतिहास विभाग की प्रमुख डॉ मांडवी राठौर के नेतृत्व में गए इस दल ने अपनी चार दिवसीय यात्रा में जयपुर ,अजमेर, पुष्कर एवं चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।l
वीरता ,त्याग ,जौहर और राजपूत नारियों के शौर्य
के प्रतीक चित्तौड़ गढ़ के दुर्ग में रानी पद्मिनी के जौहर स्थल को देखकर छात्राएं रोमांचित हो उठीं।
यात्रा में छात्राओं ने विजय स्तंभ, राणा कुंभा महल कीर्ति स्तंभ मीराबाई मंदिर गौमुख कुंड कालिका माता मंदिर, फतेह प्रकाश महल, रानी पद्मिनी महल, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह,अढ़ाई दिन का झोपड़ा, आना सागर झील, जल महल, जयगढ़ का किला, आमेर का किला,जगत शिरोमणि मंदिर, सिटी पैलेस,हवा महल ,ब्रह्मा जी का मंदिर, आदि ऐतिहासिक ,धार्मिक स्थलों को देखा। छात्राओं ने बापू बाजार में राजस्थानी वस्तुओं की खरीदारी की तथा चोखी ढाणी में राजस्थान के विभिन्न भोजन,कलाएं,नृत्य, कठपुतली नृत्य , कालबेलिया नृत्य, घूमर , आदि विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं को देखते हुए ऊंट और हाथी की सवारी का भी आनंद उठाया।
छात्राओं ने इतिहास के प्रोजेक्ट कार्य भी तैयार किए तथा राजस्थान में निर्मित महलों में बलुआ लाल पत्थर ,संगमरमर का प्रयोग, राजपूताना स्थापत्य कला, हिंदू स्थापत्य कला, मुगल स्थापत्य कला, प्राचीर निर्माण कला, मेहराब,तोरण, मूर्ति शिल्प , आदि का अध्ययन किया।
छात्राओं को अपने संदेश में प्राचार्य डॉ अनिल वाजपेयी ने कहा की पाठ्यपुस्तक में वर्णित भवन , कलाएं,संस्कृति,जब प्रत्यक्ष देखने को मिलते हैं तो स्मृति स्थाई बन जाती है। डॉ मांडवी राठौर ने कहा कि इस पर्यटन से छात्राओं के लिए पुस्तक में वर्णित इतिहास जीवंत हो उठा।

Taza Khabar