मथुरा 29 अक्टूबर 26*बादलों की ओट में छिपे सूर्यदेव, करवा चौथ पर चांद के दीदार की चिंता
तापमान गिरने से मौसम हुआ ठंडा, बाजारों में उमड़ी भीड़ से लगा जाम
कु0 सोनम
मथुरा। पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए मनाए जाने वाले करवा चौथ पर गुरुवार को मौसम ने करवट ले ली। दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण महिलाओं के बीच रात में चंद्र दर्शन को लेकर चर्चा होती रही।
मौसम के बदले मिजाज का असर शहर की सड़कों और बाजारों में भी दिखाई दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग और संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। वहीं करवा चौथ की खरीदारी और त्योहार की तैयारियों के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। वाहनों के साथ पैदल चलने वालों की अनियंत्रित आवाजाही ने भी परेशानी बढ़ाई।
उधर करवा चौथ के पर्व पर महिलाओं ने परंपरानुसार व्रत रखा। घरों में पकवान बनाए गए और पूजा-अर्चना के बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद परिवार के सदस्यों में वितरित किया गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से व्रती महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन समय पर होने की चिंता सताती रही। घरों से लेकर बाजारों तक महिलाएं मौसम और चांद निकलने की संभावना को लेकर चर्चा करती नजर आईं।
More Stories
महोबा29 अक्टूबर 26*लेखपाल और समाजसेवी के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल, 2000 रुपये मांगने का आरोप
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा अपहरण व हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अभियुक्त को 02 कूटरचित आधार कार्ड व 01 मोबाइल फोन सहित किया गया गिरफ्तार ।*