October 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अभियुक्त को 02 कूटरचित आधार कार्ड व 01 मोबाइल फोन सहित किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अभियुक्त को 02 कूटरचित आधार कार्ड व 01 मोबाइल फोन सहित किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अभियुक्त को 02 कूटरचित आधार कार्ड व 01 मोबाइल फोन सहित किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा दिनांक 28.10.2026 समय 21.30 बजे मुखबिर की सूचना पर देवसेरस बम्बे की पुलिया से मडौरा की तरफ बम्बे पर 300 मीटर आगे थाना क्षेत्र गोवर्धन से 01 साइबर अभियुक्त को गिरफ्तार किया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से 02 फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड व 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामगदी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0-584/2026 धारा-318(4),336(3), 338,340(2) BNS व 66C,66D IT Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

*अपराध कारित करने का तरीकाः-* अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वे अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करते थे तथा फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन का उपयोग कर स्वयं की पहचान छिपाते हुए लोगों को फोन, लिंक, ओटीपी एवं अन्य झांसे देकर साइबर ठगी करते थे । लोगों से विभिन्न बहानों से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ प्राप्त करते थे ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्रः-*
शाहरूख पुत्र सौराव निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष ।

*अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-*
*स्थान-* देवसेरस बम्बे की पुलिया से मडौरा की तरफ बम्बे पर 300 मीटर आगे थाना क्षेत्र गोवर्धन से,दिनांक 28.10.2026 व समय 21.30 बजे ।

*अभियुक्त से सम्बन्धित अभियोग का विवरणः-*
मु0अ0सं0-584/2026 धारा-318(4),336(3),338,340(2) BNS व 66C,66D IT Act थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः-*
1.01 एण्ड्राइड मोबाइल फोन नोकिया कम्पनी ।
2.02 फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड ।

*अभियुक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उ0नि0 ललित कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.है0का0 456 संजीव कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.का0 1690 विशाल चौहान थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.का0 3067 राहुल बाल्यान थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

Taza Khabar