मथुरा 26 फरवरी 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा शादी समारोह में दहशत फैलाने वाले लेन्ड रोवर डिफेन्डर जब्त की गयी ।*
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा में शादी समारोह में मंहगी-मंहगी गाड़ियों को गांव में दौड़ाकर, हूटर बजाते हुए, डीजे को उच्चतम आवाज में बजाते हुए, तमंचा व अवैध हथियार को लहराकर, फायर करते हुए गांव में दहशत फैलाने वाले वाहनों में से 01 अन्य वाहन लेन्ड रोवर डिफेन्डर को थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा बरामद किया गया है तथा शेष वाहनों की तलाश की जा रही है ।
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 10.12.2025 को थाना गोवर्धन जनपद मथुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवसरेस में स्थानीय निवासी की पुत्री की शादी थी, जिसमें ग्राम अंगरावली कामा राजस्थान से बारात आयी थी, जिसमें ज्यादातर लोग काफी महंगी-महंगी गाड़ियां लेकर आये थे, जिनके द्वारा गांव में गाड़ियों को गलियों में घुमाया गया था, तथा गाड़ियों के ऊपर छत पर बैठकर व खड़े होकर सनरुफ से निकलर अवैध असलाह तमंचा, पिस्टल लहराते हुए व हूटर बजाते हुए गलियों से बारात को निकाला गया था, जिनके भय से गांव के सीधे-साधे लोग दहशत में आ गये थे, तथा अपने-अपने घरों के खिड़की दरबाजे बन्द कर अपने-अपने घरों में छुप गये थे जिसके सम्बन्ध में गांव के कुछ लोगों द्वारा वीडियो भी बनाई गयी थी जो वायरल हो गयी । गोवर्धन पुलिस के द्वारा की गयी जांच में घटना का सही होना पाया गया उक्त घटना में कुछ वाहन प्रकाश में आये थे जिनके विरुद्ध थाना गोवर्धन जनपद मथुरा पर दिनांक 16.12.2025 को मु0अ0सं0 645/2025 धारा 191(2)/191(3)/190 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम करीब 20 अज्ञात कार सवार व्यक्ति के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । गोवर्धन पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में विधिक कार्यवाही करते हुए पूर्व में 03 वाहन थार को बरामद किया गया था । उपरोक्त संदर्भित प्रकरण में दिनांक 25.02.2026 को 01 अन्य वाहन लेन्ड रोवर डिफेन्डर बरामद कर ली गयी है जिनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा शेष वाहनों की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं ।
बरामद किये गये वाहन का विवरण-
लेन्ड रोवर डिफेन्डर रजि0 सं0 HR55BA9797
वाहन बरामदी का स्थान-
राजस्थान बार्डर पर स्थित गांव इकलहरा से मुडसेरस की तरफ आने वाले रास्ते पर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
वाहन बरामद करने वाली पुलिस टीम –
1.प्र0नि0 भगवत सिंह गुर्जर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 कृपाल सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 तुलसी दास थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.का0 2466 विकास भाटी थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*