मथुरा 25 फरवरी 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.02.2026 को समय 19.06 बजे चैकिंग के दौरान शाहपुर तुलसी फार्म हाउस की ओर से अभियुक्त आदित्य पुत्र त्रिलोकी निवासी ग्राम गौसना थाना जमुनापार जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष को एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना जमुनापार पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-
आदित्य पुत्र त्रिलोकी निवासी ग्राम गौसना थाना जमुनापार जनपद मथुरा उम्र 18 वर्ष ।
अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-
स्थान- तुलसी फार्म हाउस की ओर से,दिनांक 24.02.2026 समय करीब 19.06 बजे ।
अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-
1.एक अवैध तमंचा .315 बोर ।
2.एक जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 75/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.व0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
2- उ0नि0 अनिल तेवतिया, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
3- है0का0 1204 संतोष कुमार, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*