मथुरा 23 अप्रैल 26* बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा दिनांक 23.04.2026 को समय 11.40 बजे चुंगी चौराहा वृन्दावन से अभियुक्त आरव पुत्र श्री श्यामसुन्दर निवासी गाँव गजू थाना राया जिला मथुरा उम्र करीब 29 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 195/2026 धारा 64(1), 308(2), 123, 351(3) बी0एन0एस0 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना वृन्दावन से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* दिनांक 01.04.2026 को थाना वृन्दावन पर मुकदमा वादिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त आरव उपरोक्त द्वारा वादिया के पति का एक्सीडेन्ट होने पर वादिया के घर पर सामान आदि देने के बहाने वादिया के घर पर आकर वादिया के खाने में नशे की गोली मिलाकर/खिलाकर बेहोशी की हालत में शारीरिक सम्बन्ध बनाकर वादिया के वीडियो एंव फोटो खीचकर ब्लेकमेलिंग कर वीडियो वायरल करने की धमकी देना व जबरन वादिया के सोने के कान के कुण्डल व मंगल सूत्र और व 50 हजार रुपये ले लेना व ब्लैकमेल कर 05 लाख रुपये मांग करना व फर्जी आईडी बनाकर वादिया के गलत-गलत मैसेज डालना व जान से मारने की धमकी देने के सम्वन्ध में दिया । जिस पर थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 195/2026 अन्तर्गत धारा 64(1),308(2),123,351(3) बी0एन0एस बनाम आरव उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर आज दिनांक 23.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
आरव पुत्र श्री श्यामसुन्दर निवासी गाँव गजू थाना राया जिला मथुरा उम्र करीब 29 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थाना , दिनांक व समय:-*
स्थान- चुंगी चौराहा वृन्दावन से, दिनांक 23.04.2026 व समय 11.40 बजे
*अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 195/2026 धारा 64(1), 308(2), 123, 351(3) बी0एन0एस थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम-*
1.संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन मथुरा ।
2.है0का0 1054 सुनील कुमार थाना वृन्दावन मथुरा ।
3.है0का0 1228 बिजेन्द्र थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
More Stories
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*