मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21.06.2026 को समय करीब 22.30 बजे थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 583/2025 धारा 191(2)/109(1)/61(2)/115(2) बीएनएस से सम्बन्धित नामजद/वाँछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र सुशील कुमार निवासी जनूथर थाना जनूथर जिला डींग भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 24 वर्ष को पानीघाट तिराहे सडक किनारे से वृन्दावन से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना वृन्दावन पर मुकदमा उपरोक्त में विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का विवरणः* – दिनांक 23.10.2025 को मुकदमा वादिया की तहरीर के आधार पर अभि0गण द्वारा वादिया व वादिया के माता-पिता व पुत्र पर षड़यंत्र पूर्वक घात लगाकर जानलेवा हमला करना तथा लाठी डण्डों से मारपीट करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 583/2025 धारा 191(2)/109(1)/61(2)/115(2) बीएनएस बनाम 1. महिला अभियुक्ता, 2.चंदन, 3. सीयाराम, 4. अभिषेक 5.गौरव व अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना वृन्दावन पर पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण 1.चन्द्रपाल उर्फ चंदन पुत्र मूलचन्द्र निवासी राजपुर थाना जैत जनपद मथुरा उम्र 22 वर्ष 2. सियाराम पुत्र मूलचन्द्र निवासी राजपुर थाना जैत जनपद मथुरा उम्र 33 वर्ष को दिनांक 09.05.2026 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
अभिषेक पुत्र सुशील कुमार निवासी जनूथर थाना जनूथर जिला डींग भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 24 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय*-
पानीघाट तिराहे सडक किनारे से वृन्दावन , दिनांक 21.06.2026 समय करीब 22.30 बजे ।
*आपराधिक इतिहास अभि0 अभिषेक उपरोक्त*
मु0अ0सं0 583/2025 धारा 191(2)/109(1)/61(2)/115(2) बीएनएस थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*-
1-प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन मथुरा ।
2-व0उ0नि0 अभय कुमार शर्मा थाना वृन्दावन मथुरा ।
3-है0का0 1017 रितेश थाना वृन्दावन मथुरा ।
4-का0 2930 नितिन थाना वृन्दावन मथुरा ।
5-का0 1110 सुनील थाना वृन्दावन मथुरा ।
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*