मथुरा 19 जुलाई 26* लूट सहित हत्या करने वाले 03 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा थाना जैंत पुलिस एवं सर्विलांस टीम मथुरा को दिनांक 18.07.2026 को समय करीब 22:35 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना जैत जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0स0- 501/2026 धारा- 103(1) बी0एन0एस0 से सबंधित अभियुक्तगण आज फिर सुनरख से नगला कीकी रोड नगला कीकी के पास पुनः लूट की घटना कारित करने की फिराक में घूम हैं उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त 1. सियाराम पुत्र कुमर सिंह निवासी कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र 23 वर्ष के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया । जिसके पास से 01 तमंचा .315 बोर , 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर ,11000/- रुपये नगद, लूटा हुआ एटीएम कार्ड बरामद 2.रवि पुत्र नाथोल निवासी कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र 24 वर्ष के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया है । जिसके पास से 01तमंचा .315 बोर , 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर , 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 10000/- रुपये नगद बरामद । 3. सचिन पुत्र सतीश निवासी कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र 19 वर्ष के कब्जे से 9000/- रुपये नगद व लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद । तथा घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर साइकिल बरामद हुई तथा पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त 1.सियाराम उपरोक्त व 2.रवि उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल वृन्दावन भेजा गया है ।अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* सियाराम पुत्र कुमर सिंह निवासी कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र 23 वर्ष ।
*2.* रवि पुत्र नाथोल निवासी कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र 24 वर्ष ।
*3.* सचिन पुत्र सतीश निवासी कमई थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र 19 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
*स्थान-* सुनरख से नगला कीकी रोड नगला कीकी के पास
*दिनांक-* 18.07.2026 व *समय-* 22:35 बजे ।
*अभियुक्तगण से कुल बरामदगी -*
*1.* 02 तमंचा .315 बोर
*2.* 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर
*3.* 03 खोखा कारतूस .315 बोर
*4.* 30000 रुपये लूटे हुऐ नगद
*5.* लूटा हुआ एटीएम कार्ड
*6.* लूटा हुआ मोबाइल फोन
*7.* 01 बुलट मोटर साइकिल
*अभियुक्त सियाराम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 286/2024 धारा 351(2)/352/115(2) बी0एन0एस0 थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
*2.* मु0अ0सं0 223/2024 धारा 317(5) बी0एन0एस0, 3/25 आयुध अधिनियम थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
*3.* मु0अ0सं0 161/2023 धारा 66(d)/506/504/323/386 भा0द0वि0 थाना जैंत जनपद मथुरा ।
*4.* मु0अ0सं0- 501/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना जैंत जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त रवि उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 161/2023 धारा 66(d)/506/504/323/386 भा0द0वि0 थाना जैंत जनपद मथुरा ।
*2.* मु0अ0सं0 11/2024 धारा 384/420/507 भा0द0वि0, 67 IT Act थाना छाता जनपद मथुरा ।
*3.* मु0अ0सं0 501/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना जैंत जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त सचिन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 286/2024 धारा 351(2)/352/115(2) बी0एन0एस0 थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
*2.* मु0अ0सं0 161/2023 धारा 66(d)/506/504/323/386 भा0द0वि0 थाना जैंत जनपद मथुरा।
*3.* मु0अ0सं0 501/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना जैंत जनपद मथुरा ।
*नोट:- अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।*

More Stories
अबोहर पंजाब20जुलाई26*डीएसपी कमांड सैंटर फाजिल्का सतिंद्र कुमार बने एस.पी.
लखनऊ20जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 20 जुलाई 26 *एसपी ने किया कोहाट और सदर थाना का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश*