November 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 14 नवम्बर 26*पालखेड़ा में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प*

मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट

मथुरा 14 नवम्बर 26*पालखेड़ा में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प*

मथुरा 14 नवम्बर 26*पालखेड़ा में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प*
नौहझील। मेरा युवा भारत, मथुरा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में तथा नेहरू युवा क्लब हसनपुर, नौहझील के सहयोग से श्रीमती बासमती इंटर कॉलेज, पालखेड़ा में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि नशे की लत आज युवाओं को अंधकार की ओर धकेल रही है। नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यपाल सिंह कुंतल ने कहा कि नशे की लत के कारण युवाओं की एकाग्रता और स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और भविष्य पर पड़ता है। कई युवा नशे के कारण शिक्षा से दूर होकर अपना करियर तक बर्बाद कर लेते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साथ ही बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. कृष्णवीर सिंह राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान यूनियन (सुनील), मनवीर सिंह अध्यक्ष नेहरू युवा क्लब हसनपुर, गिरीश चौधरी जिला महासचिव भारतीय किसान यूनियन अंबावता, केदार प्रधान पालखेड़ा, करन सिंह चौधरी, प्रियव्रत सिंह कुंतल, विजयपाल शर्मा, गिरीश कटारा, राकेश फौजदार, योगेश चौधरी, प्रेम सिंह, प्रीती शर्मा, सुमन कुमारी, जयंत चौधरी, महावीर नेताजी, अमर सिंह चौधरी, नेम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर जी ने की तथा संचालन अनिल शर्मा ने किया।

Taza Khabar