मथुरा 18 जनवरी 2025*01 अभियुक्त को मय 01 अदद नाजायज चाकू के किया गया गिरफ्तार।
मथुरा से सतीश कुमार की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक*
*मथुरा 18 जनवरी 2025* थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मय 01 अदद नाजायज चाकू के किया गया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय मथुरा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.01.2024 की रात्रि उ0नि0 श्री हरिओम त्यागी द्वारा मय हमराही टीम के एक अभियुक्त जाबिर उर्फ डब्बू पुत्र सलीम निवासी भैसा गोदाम आजाद मार्केट के पीछे थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष को समय करीब 21.50 बजे नगर निगम पार्किंग के पीछे की बाउन्ड्री से करीब 30 कदम रेलवे लाइन की तरफ थाना गोविन्दनगर मथुरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू/छुरा बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त नाम पता व आपराधिक इतिहास जाबिर उर्फ डब्बू पुत्र सलीम निवासी भैसा गोदाम आजाद मार्केट के पीछे थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र 35 वर्ष
More Stories
दिल्ली 21 अक्टूबर 26*🇮🇳 पैरा एशियाई खेलों में भारत का डबल धमाका, हाई जंप में गोल्ड-सिल्वर तो शॉट पुट में क्लीन स्वीप 🥇🥈🥉
पूर्णिया बिहार 21 अक्टूबर 2026*पूर्णिया में शहीदों को सलाम! पुलिस संस्मरण दिवस पर IG-SSP ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली 31 अक्टूबर 26*बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम!