मथुरा 18 अप्रैल 26*वार्षिक निरीक्षण थाना महावन जनपद मथुरा*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* आज दिनांक 18.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मथुरा द्वारा *थाना महावन जनपद मथुरा* का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण की शुरुआत में गार्ड कमांडर द्वारा सलामी दी गई , थाने में खड़े ‘माल मुक़दमाती’ (केस से संबंधित) वाहनों की स्थिति की जांच की गई । 13 मोटरसाइकिल लावारिस तथा 45 अन्य विभिन्न मुकदमों में दाखिल हैं उनके समय बाद निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया । मालखाने के बेहतर रखरखाव और वहां अपनाई गई डिजिटल कोडिंग तकनीक की सराहना की गई । पुलिस मैस का जायजा लिया गया और वहां साफ सफाई एवं अन्य सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए , थाना कार्यालय में महत्वपूर्ण सूचनाओं और डिस्प्ले बोर्ड को अपडेट करने के निर्देश दिए गए तथा थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया गया । पिछले वर्ष के बेहतर क्राइम कंट्रोल और वर्तमान वर्ष की निवारक कार्रवाई (Preventive Action) को संतोषजनक पाया गया। बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो महीनों में कुल 1.57 करोड़ रुपये (92 लाख + 65 लाख) की अवैध संपत्ति कुर्क की गई । शस्त्रागार और ‘एंटी राइट्स इक्विपमेंट’ (दंगा नियंत्रण उपकरण) की जांच की गई, जो पूरी तरह सक्रिय पाए गए।
पुलिसकर्मियों को हथियारों और उपकरणों के नियमित अभ्यास व ट्रेनिंग के लिए निर्देशित किया गया। चौकीदारों का सम्मेलन करके उन्हें अधिक से अधिक सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया । पुलिस उप निरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मियों का सम्मेलन करके *यक्ष ऐप* पर अपराधियों का सत्यापन एवं बीट सूचनाओं में कार्यवाही किए जाने एवं सीसीटीवी कैमरे की मैपिंग पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के पश्चात कस्बा महावन में पैदल गश्त करके व्यापारियों से वार्ता की गई एवं संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

More Stories
लखनऊ7 जून2026*जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, उमेश पाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमले का आरोप
मथुरा 7 जून 26*गिर्राज परिक्रमा अंतर्गत कुंड में एक युवक की डूबने से मौत*
मथुरा 7 जून 26* ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियुक्त को 360 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गिरफ्तार*