*BREAKING NEWS BANDA-*
*बांदा 18 अप्रैल 26*जनपद में बड़ा हादसा आया सामने थ्रेसर में कतराई करते समय 30 वर्षीय युवक की गई जान*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-: बता दें कि पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत से सामने आया हुआ है जहां पर सतन्याव गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विवेक यादव उम्र 30 वर्ष पिता बाबूराम यादव निवासी सतन्याव थ्रेसर में कतराई कर रहा था की तभी गले में पड़ा गमछा थ्रेसर में फंस गया और थ्रेसर में ही सिमट कर विवेक की मौत हो गई ।
घटना की जानकारी के बाद खबर सुनकर परिवार में चीख पुकार मच गई आनन फानन पर परिजनों के द्वारा विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लाया गया जहां पर परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

More Stories
लखनऊ ७ जून २०२६ * *428 शिकायतें, 112 का मौके पर निस्तारण – DM ने दिए सख्त निर्देश
नई दिल्ली7जून2026 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली7जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*