*मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आज तक
मथुरा। आज दिनांक 17.08.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी गोवर्धन तथा क्षेत्राधिकारी गोवर्धन भी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र तथा पुलिस विभाग से संबंधित कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, पुलिस से संबंधित प्राप्त शिकायतों में से त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों से वार्ता कर 04 शिकायतों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निराकरण कराया गया। शेष शिकायतों के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा संबंधित को निर्देश देते हुए आगामी 15 दिवस के भीतर सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर संबंधित थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी17अगस्त26*साइकिल से घर से निकला नाबालिग बच्चा वाराणसी पुलिस से सकुशल बरामद किया
कौशाम्बी17अगस्त26*60 फरियादियों ने मांगा न्याय मिला 4 को, डीएम एवं एसएसपी ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें*
कानपुर देहात17अगस्त2026*डीएलएसए अध्यक्ष के निर्देशन पर सचिव ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण,*