मथुरा 16 मई 26* हत्या का प्रयास व बलवा के अभियोग में वाछिंत अभियुक्त अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.05.2026 समय करीब 00.50 बजे मुखबिर की सूचना पर खडेरा पुलिया के पास से थाना बल्देव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/26 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)115(2)/351(3)/126(2)117(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त भोलू उर्फ मनमोहन पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम हथकोली थाना बल्देव जनपद मथुरा उम्र करीब 24 बर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 5/25/27 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई । अभियुक्त के विरुद्ध थाना बल्देव पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का विवरण* – दिनाँक 21.03.2026 को मुकदमा वादी पर अभियुक्तगण धर्मेन्द्र उर्फ सिप्पन पुत्र राधेश्याम, विष्णु पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ सिप्पन, गोपाल उर्फ गजेन्द्र पुत्र नेत्रपाल, भोलू उर्फ मनमोहन पुत्र नेत्रपाल, नेत्रपाल पुत्र उदयवीर, महेन्द्र पुत्र रघुवीर, पंकज पुत्र गुड्डू निवासीगण हथकौली थाना बल्देव जिला मथुरा व अन्य 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर ,लाठी डण्डा, सरिया व तमंचा से लैस होकर मारपीट ,गाली गलौज की गयी थी जिसमें अभियुक्त भोलू उर्फ मन मोहन उपरोक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी उक्त घटना से सम्बन्धित वादी की तहरीर के आधार पर थाना बल्देव पर मु0अ0सं0-111/26 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)115(2)/351(3)/126(2)117(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । बल्देव पुलिस द्वारा मुकदमा में विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त भोलू उर्फ मनमोहन उपरोक्त को घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता* –
भोलू उर्फ मनमोहन पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम हथकोली थाना बल्देव जनपद मथुरा उम्र करीब 24 बर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान , दिनांक व समय-*
खडेरा पुलिया के पास थाना क्षेत्र बल्देव , दिनांक 16.05.2026 समय 00.50 बजे ।
*बरादमगी का विवरण –*
1-घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा .315 बोर
2- 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 95/2025 धार 115(2)/352/351(2) बीएनएस थाना बल्देव मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 111/26 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)115(2)/351(3)/126(2)117(2) बीएनएस व 5/25/27 आर्मस एक्ट थाना बल्देव मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार थाना बल्देव मथुरा ।
2. उ0नि0 विपिन कुमार थाना बलदेव मथुरा ।
3. हे0का0 1112 सतेन्द्र कुमार थाना बलदेव मथुरा ।
4. रि0का0902 सुरेन्द्र थाना बल्देव जिला मथुरा।

More Stories
बांदा 16 मई 26*में अवैध बालू खनन का खुलासा*
मिर्जापुर16मई26*यह सिर्फ पेपर लीक नहीं बल्कि सरकार का पूरा सिस्टम ही लीक है
मिर्जापुर16मई26*शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस