मथुरा 15 अप्रैल*गांजा तस्कर अभियुक्त को मय एक किलो सौ ग्राम नाजायज गांजा के साथ किया गिरफ्तार।
*थाना छाता पुलिस द्वारा एनएच-19 हाईवे किनारे ट्रक चालकों व कॉलेज के छात्रों को गांजा बेचने वाला एक गांजा तस्कर अभियुक्त को मय एक किलो सौ ग्राम नाजायज गांजा के साथ किया गिरफ्तार।*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* के कुशल निर्देशन में चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन के अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना छाता मय पुलिस बल द्वारा देखरेख क्षेत्र व रोकथाम जुर्म जरायम व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन के दौरान 01 नफर अभियुक्त डोरी पुत्र घीसा निवासी अकबरपुर थाना छाता जनपद मथुरा उम्र करीब 54 वर्ष को दिनांक 14.04.2023 को ग्राम अकबरपुर में टाल वाली गली से एक किलो सौ ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर अवैध गांजा की बरामदगी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर विधि अपेक्षित कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
डोरी पुत्र घीसा निवासी अकबरपुर थाना छाता जनपद मथुरा
*बरामदगी-*
एक किलो सौ ग्राम नाजायज गांजा
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 107/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना छाता जनपद मथुरा।
2. मु0अ0सं0 4/2019 धारा 63 आबकारी एक्ट थाना छाता जनपद मथुरा।
3. मु0अ0सं0 185/2016 धारा 420,468,471,504,506,120बी आईपीसी थाना छाता जनपद मथुरा।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार दुबे थाना छाता मथुरा।
2. उ0नि0 श्री जगत सिंह थाना छाता मथुरा।
3. है0का0 योगेश कुमार थाना छाता मथुरा।
4. है0का0 संजीव कुमार थाना छाता मथुरा।
5. का0 जंगजीत जाखड थाना छाता मथुरा।

More Stories
पूर्णिया19जून26*12 साल में PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : ललन सिंह*
नई दिल्ली19जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”