मथुरा 13 दिसंबर 25*पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा गोविंदनगर थाने का वार्षिक निरीक्षण*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
आज दिनाँक 13.12.2025 को *पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा* द्वारा *थाना गोविन्द नगर* का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस गार्द का टर्नआउट, थाना परिसर, मिशन शक्ति केंद्र, कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पोस्ट, कंप्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, भोजनालय व साप्ताहिक मीनू तथा स्वच्छ पानी की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। शस्त्रों एवं कारतूसों की पर्याप्तता तथा क्रियाशीलता को चेक किया गया। सभी अभिलेखों का परीक्षण कर अद्यतन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर तथा टॉप-10 अपराधियों की सूची की जांच की गई। अधीनस्थ कर्मियों को लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाई, थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। थाने की रंगाई पुताई सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए ।

More Stories
शेरशाह सूरी मकबरा:- पुलिस सप्ताह में मिनी मैराथन का आयोजन !
झारखंड: सिमरिया (चतरा) के समीप एक चार्टर एयर एम्बुलेंस/लाइट एयरक्राफ्ट का दुर्भाग्यपूर्ण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया
कानपूर नगर २४ फरवरी २६ * विकास के नाम पर लूट का इरादा लिए कई प्रत्याशियों के सपने अब तारीखों के उधेड़बुन में फंसे