मथुरा 13 अप्रैल 26*10 अप्रैल को वृन्दावन की घटना मे लापता 6 शवो मे से 3 शव 12 अप्रैल व 2 शव आज प्राप्त हुए
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
मथुरा *जनपद मथुरा में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को वृंदावन केसी घाट के निकट यमुना नदी में एक दुखदः नाव पलटने का हादसा हुआ था जिसमें सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन का Emergency Response System द्वारा लोगों को Rescue किया गया था। 10 शव उसी दिन प्राप्त हुए थे। 18 लोगों को कुल सुरक्षित Rescue कर लिया गया था। उसके बाद से छह लोग Missing थे, जिनमें से तीन शव कल दिनांक 12.04.2026 तक प्राप्त हो चुके थे। आज सुबह दिनांक 13.04.2026 को 01 महिला का शव बंगाली घाट से प्राप्त हुआ है और 01 पुरुष का शव देवरा बाबा आश्रम की तरफ प्राप्त हुआ है। लगातार NDRF, SDRF और प्राईवेट गोताखोरों सभी को सात सेक्टरों में बांट के सर्च आपरेशन चल रहा था। अभी जो शव बरामद किए गए हैं, इनको पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। एक लोग अभी भी Missing है। उनके संबंध में Drone और NDRF, SDRF के द्वारा अभी हम लोग सर्च कर रहे हैं।*
*बाइट – पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा ।*
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 11अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*