मथुरा 12 जुलाई 26 रिफाइनरी क्षेत्र के हरी धाम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात शव बरामद*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* आज दिनांक 12.07.2026 को समय लगभग 11:00 बजे डायल 112 के माध्यम से थाना रिफाइनरी क्षेत्र के हरिधाम कॉलोनी में एक नवनिर्माणाधीन मकान में अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल उच्च अधिकारियों के द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट के द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र हुकम सिंह, निवासी हेतलपुर, थाना टप्पल, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। मृतक के ऊपर विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत होना पाया गया है। प्रारंभिक जांच,सी0सी0टी0वी0,एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही में प्रथम दृष्टया मृत्यु दुर्घटना के कारण होना प्रतीत हो रही है। उक्त प्रकरण में शव के पंचायत नामा की कार्यवाही कराकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*बाइट-क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी जनपद मथुरा ।*

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 2026*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 27अगस्त 2026*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 26अगस्त 2026*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*