November 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया

मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया

मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया

कु0 सोनम

मथुरा l जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने राजीव भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिकारी मोहित कुमार बघेल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला निर्वाचन कार्यालय, उपायुक्त श्रम रोजगार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, उपायुक्त मनरेगा आदि के कार्यालयों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने राजीव भवन स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों की प्रगति एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने कार्यालयों में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन तथा कार्यस्थल पर बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालयों में आने वाले फरियादियों एवं आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालयों में कार्य संस्कृति को बेहतर बनाते हुए आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसुनाई सुनिश्चित करे, उक्त कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने राजीव भवन परिसर के कुछ हिस्सों में रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजीव भवन परिसर में स्थित पार्क को हरा भरा तथा उसके चारों ओर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुराना/ जीर्ण-शीर्ण फर्नीचर को निष्प्रयोज्य घोषित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजीव भवन के मुख्य द्वार पर स्थित प्रेरणा कैंटीन पर चाय पी। उक्त प्रेरणा कैंटीन स्वयं सहायता समूह की माताओं/ बहनों द्वारा संचालित की जा रही है। कैंटीन में स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध है। उक्त प्रकार की प्रेरणा कैंटीन जनपद के सभी 10 ब्लॉकों में खुलवाई गई है, जो निरंतर संचालित है। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त प्रेरणा कैंटीन को मॉडल के रूप में लेते हुए अस्पतालों में भी खुलवाने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रेरणा कैंटीन में शुद्ध, स्वच्छत, पौष्टिक तथा घरेलू व्यंजन उपलब्ध है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा कैंटीन में आप नास्ता एवं भोजन कर सकते है। उक्त कैंटीन स्वयं सहायता समूह की माताओं/ बहनों के लिए आय का श्रोत है, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरेगा।

Taza Khabar