मथुरा 11दिसम्बर 25**जनपद न्यायाधीश ने 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार द्वारा दिनांक 13.12.2025 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, मथुरा से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी व पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रचार वाहनों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर श्री राम किशोर पाण्डेय अपर जिला जज, श्री सुरेंद्र प्रसाद अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया जा रहा है।
श्री सुरेंद्र प्रसाद, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा समस्त जनमानस से अपील की गई है दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराए।

More Stories
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️
नई दिल्ली *यूपीआजतकन्यूज चैनल पर शुक्रवार, 01 मई 2026 के मुख्य समाचार*