मथुरा 10 सितंबर 26* 01 अभियुक्त को चोरी किये गये सामान व 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना शेरगढ़ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.09.2026 समय 17.35 बजे मुखबिर की सूचना पर लाहलोरी माता मंदिर वाली पुलिया के पास से अभियुक्त मुबारक पुत्र स्व0 अब्दुल रहमान निवासी अस्थाई झुग्गी झोपडी छटीकरा थाना जैत जिला मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष को प्लास्टिक के कट्टे में एक केबिल समरसेबिल (कॉपर वायर) लगभग 21 मीटर रंग काला, 2 कॉपर तार रंग नीला व पीला, 01 पेचकस, 01 आरी का ब्लेड व 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना शेरगढ़ पर मु0अ0सं0 246/2026 धारा 4/25 आर्म्स पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
मुबारक पुत्र स्व0 अब्दुल रहमान निवासी अस्थाई झुग्गी झोपड़ी छटीकरा थाना जैत जिला मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- लाहलोरी माता मंदिर वाली पुलिया के पास, दिनांक 09.09.2026 व समय 17.35 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
01 केबिल समरसेबिल लगभग 21 मीटर रंग काला, 2 कॉपर तार रंग नीला व पीला, 01 पेचकस, 01 आरी का ब्लेड व 01 अवैध चाकू ।
*अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक इतिहास:-*
1.मु0अ0सं0 246/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना शेरगढ मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 242/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना शेरगढ मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 सूरज तेवतिया थाना शेरगढ जनपद मथुरा।
3.का0 05 विनोद कुमार कुमार थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
4.रि0का0 399 राजा थाना शेरगढ जनपद मथुरा ।
5.रि0का0 358 सुधीर गौतम थाना शेरगढ जनपद मथुरा

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
पंजाब 10 सितंबर 26*लखविंद्र सिंह सिद्धू पुन: बन सकते हैं प्रधान, वकीलों में मिल रहा व्यापक समर्थन