मथुरा 1 अगस्त 26 स्टेट यूथ एथलेटिक्स ट्रायल में पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रिंस और अनामिका का हुआ चयन*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा 30.07.2026 को स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21वीं स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय छात्रों का चयन ट्रायल हुआ, ट्रायल में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । चयनित खिलाड़ी 7 और 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे । जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि अंडर 18 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ के लिए पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी के छात्र प्रिंस यादव तथा बालिका वर्ग में छात्रा अनामिका पाल का चयन हुआ है दोनों छात्रों की इस जीत को हासिल करने में उनके शारीरिक शिक्षक श्री कर्मवीर तथा तेजेस चौधरी का बहुत बड़ा योगदान रहा है । विद्यार्थियों की इस सफलता पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार, एसपी क्राइम श्रीमती श्वेता यादव , सीओ सिटी श्रीमती आशना चौधरी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने दोनों छात्रों की प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋचा वशिष्ठ ने दोनों छात्रों को आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया ।

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें