मथुरा/अयोध्या 22 मई 26*लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला कार्यकारिणी की गई भंग*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
फोटो. सरबजीत कोरी, जिला अध्यक्ष लोजपा
अयोध्या : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अयोध्या की जिला कार्यकारिणी को जिला अध्यक्ष सरबजीत कोरी द्वारा भंग कर दिया गया है। पार्टी संगठन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष सरबजीत कोरी ने बताया कि बहुत जल्द विस्तारित नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन 2027 को लेकर तैयारी में जुट गई है और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद में भी पार्टी चुनाव लड़ेगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों के अनुसार पार्टी संगठन को नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है।
सरबजीत कोरी ने बताया कि पार्टी में नए चेहरों को जिम्मेदारी देने तथा संगठन को और सक्रिय बनाने के लिए वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग किया गया है। शीघ्र ही जनपद से लेकर ग्राम स्तर तक नई कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया जाएगा।

More Stories
लखनऊ8जुलाई26*यूपी पुलिस साइबर अपराध पर अंकुश के लिए 7 दिवसीय ‘ऑपरेशन साइड-वज्र’ अभियान चलाएगी
कौशाम्बी8जुलाई26*स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया दिव्यांगजनों को बैसाखी व स्मार्ट छड़ी देकर किया सम्मानित*
त्रिवेंद्रम8जुलाई26*केरल के परिवहन मंत्री सी पी जॉन से योगेन्द्र यादव ने की मुलाकात: एन डी पी एफ