मऊरानीपुर। ग्राम चुरारा में दो अलग-अलग सरकारी राशन सामग्री वितरण करने की दुकानें संचालित है। जिसमें से एक कोटेदार द्वारा राशन सामग्री वितरण में घटतौली किए जाने ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे मऊरानीपुर एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने मामले को संज्ञान में लेकर आपूर्ति अधिकारी से जांचकर आख्या देने को कहा। सोमवार की शाम से सोशल मीडिया पर एक बीडीओ वायरल हो रहा था जो ग्राम चुरारा का बताया गया है। जहाँ पर एक कोटेदार द्वारा घटतौली करके राशन बांटा जा रहा था। जिसका ग्रामीणों विरोध कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपूर्ति अधिकारी उमेशचंद्र शुक्ला ने मंगलवार की शाम चुरारा गांव जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
मऊरानीपुर। ग्राम पठा में लगातार पंद्रह वर्षों से गणेश भगवान की मूर्ति चौहान मुहल्ले में ग्रामीणों के सहयोग से रखी जा रही है। इस वर्ष भी ग्रामीणों ने कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए गणेश चतुर्थी से भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। इस दौरान पंडित कपिल तिवारी, सकेत तिवारी, दीपक रिछारिया, शिवा सिंह चौहान, महेश राजपूत, देवेन्द्र विश्वकर्मा, चंचल सिंह परमार, अनुराग सिंह, तन्नू सिंह चौहान आदि विशेष सहयोगी है।
मऊरानीपुर । ग्राम पंचायत ढ़करवारा के साहू मुहल्ले में लगा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है जिससे ग्राम में विद्युत की आपूर्ति बाधित चल रही है। ग्रामीणों ने बरसात के सीजन को देखते हुए नया ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग संतोष तिवारी, खेमचंद तिवारी, लवकुश तिवारी, प्रशांत तिवारी, प्रमोद तिवारी, संतोष यादव, मम्मू तिवारी, राघवेंद्र तिवारी आदि ने की है।

More Stories
हरिद्वार 26 नवम्बर 26*कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग
मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,
पुणे 26 नवम्बर 26*पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 करोड़ रुपए के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एसयूवी भी जब्त*