मऊरानीपुर07जून*लगाकर तापमान बढ़ता ही जा रहा है। जिससे सोमवार को 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पारा दर्ज किया गया।
लू के चलते दोपहर में सड़कें सुनसान हो जाती है तथा लोग वाग लपट के कारण घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते है। जरूरी काम से ही क्षेत्रवासी मजबूरी में दोपहिया वाहनों से बाहर निकलते है। वही नौतपा के बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव के चलते भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल होने लगा है जिससे बाजार में बिकने वाली पेय पदार्थों की बिक्री भी अधिक गर्मी पड़ने के चलते कम हो गई है। पेय विक्रेताओं का कहना है कि पड़ भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से नही निकल रहे है। जिससे बिक्री कम होने लगी है।
मऊरानीपुर । प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री ए के श्रीवास्तव, राज्यमंत्री के पी मलिक तथा उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारियों के संचालन में झांसी जिले के मऊरानीपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत ढ़करवारा के प्रधान अशोक कुशवाहा को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी इंद्रविजय गौतम, अरविंद कुमार साथ रहे। ग्राम पंचायत ढ़करवारा को पर्यावरण मित्र के रुप में प्रथम पुरस्कार मिलने पर ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। इससे पहले प्रतियोगिता में पुरस्कार के लिए शासन स्तर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें झांसी जिला के 47 ग्राम पंचायतों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से पांच ग्राम पंचायतों के नाम शासन को भेजे गए थे। जिससे उत्तर प्रदेश सरकार ने मऊरानीपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत ढ़करवारा को प्रथम स्थान मिला जिस पर पर्यावरण निदेशालय उत्तर प्रदेश शासन के निदेशक आशीष तिवारी द्वारा ढ़करवारा के ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा के नाम प्रेषित आमंत्रण पत्र के आधार पर पांच जून रविवार को लखनऊ में आयोजित पर्यावरण दिवस एवं पर्यावरण मित्र कार्यक्रम के दौरान अशोक कुशवाहा प्रधान ढ़करवारा को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। इस दौरान साथ में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी इंद्रविजय गौतम, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 जुलाई26 खाकी से दोस्ती, डर से आज़ादी**पूर्णिया में SDPO ने बच्चों को दिया सुरक्षा का पाठ*
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली28जुलाई26*बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे।