*गुढ़ ब्रेकिंग*
भोपाल23जून24*थाना प्रभारी ने थाना परिसर में बैठक लेकर स्टाफ सहित क्षेत्र के लोगों को नशा से दूर रहने की दी सलाह*
*थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की तत्काल पुलिस को सूचना दें–हरिशंकर तिवारी*
पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में जिले के समस्त थानो में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में आज दिनांक 23.06.024 को थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं थाना स्टाफ की थाने में बैठक लेकर उन्हें नशे से दूर रहने एवं नशे से हो रहे दुष्परिणामों की जानकारी प्रदान की साथ ही अपने आसपास के समाज में रहने वाले लोगों को खासतौर से युवा वर्ग को नशे से दूर रहने की सलाह देने की बात कही।नशा मुक्ति अभियान के तहत शराब,तंबाकू,गांजा सिगरेट,मादक पदार्थ कोरेक्स नशीले पदार्थों का सेवन न करने की समझाइस भी दी गई।साथ ही प्रभारी हरिशंकर तिवारी ने आम जन से अपील की गई कि थाना क्षेत्र में कहीं भी अवैध रूप से नशीले पदार्थ का विक्रय होता दिखाई दे तो उसके संबंध में पुलिस को जानकारी दें।समाज को नशे की लत से दूर रखने एवं नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेकर शासन प्रशासन का सहयोग करें और एक अच्छे नागरिक बननें की ज़िम्मेदारी निभाएं।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।